भारतीय किसान भाईयों को प्याज निर्यात से काफ़ी उम्मीद हैं। अगर भारत से प्याज निर्यात पूरी तरह से चालू होता हैं। तो प्याज के भाव में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। अब अफगानिस्तान ने प्याज निर्यात पर रोक लगा दी हैं। ताकि अब अफगानिस्तान अपने आंतरिक प्याज बाजारों की मांगों को पूरा कर सकें। जिसके चलते अफगानिस्तान ने प्याज निर्यात को रोक दिया हैं। क्योंकि वहां प्याज की घरेलू कीमतों में काफ़ी ज़्यादा ही बढ़ोतरी हो गई हैं।
जानें इस पर अफगानिस्तान एग्रीकल्चर बोर्ड ने क्या कहा?
अफगानिस्तान न्यूज़ रिपोर्टर के अनुसार, वहां के चैंबर ऑफ एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक (Chember of Agriculture and Livestock) ने बताया कि अफगानिस्तान देश में सूखे के कारण प्याज की फसल सही ना होने के कारण देश में प्याज के भावों में काफ़ी तेज़ी आ गई हैं। जिसके कारण अफगानिस्तान ने प्याज निर्यात पर रोक लग दी हैं।
इसे भी पढे:-किसान भाइयों को खाद बोलकर मिट्टी बेच रहें हैं, बस मिनटों में ऐसे पहचानें नकली खाद को
अफगानिस्तान में अचानक प्याज भाव में भारी उछाल क्यों?
चैंबर ऑफ एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टाॉक (Chember of Agriculture and Livestock) के सदस्य मीरवाइज हाजी जादा ने कहा कि विदेशों से प्याज का निर्यात फिलहाल इस समय के लिए बंद किया गया हैं क्योंकि अभी अफगानिस्तान में 07 किलो की प्याज की कीमत लगभग 180 अफ़गानी से 200 अफ़गानी के आसपास पहुंच गई हैं। जबकि सामान्य दिनों में इस समय अफगानिस्तान में 07 किलो प्याज का भाव लगभग 25 अफ़गानी से 30 अफ़गानी ही होता हैं।
अफगानिस्तान किन देशों में प्याज निर्यात करता हैं?
आमतौर पर अफगानिस्तान भारत, रूस, पाकिस्तान, मध्य एशियाई देशों सहित और अन्य देशों को प्याज का निर्यात करता हैं। लेकिन अभी अफगानिस्तान में प्याज के भाव बढ़ने के कारण इस समय सभी देशों में प्याज का निर्यात रोक दिया गया हैं। अफगानिस्तान में घरेलू मांग की पूर्ति भी मुश्किल से हो पा रही हैं।
इसे भी पढे:-किसान भाइयों को प्याज भाव 10 रुपए भी नहीं मिल पा रहा, जानें क्या हैं बड़ा कारण?
पिछले वर्ष इस समय अफगानिस्तान में प्याज का भाव क्या था?
पिछले वर्ष इस समय अफगानिस्तान में प्याज भाव की बात किया जाएं। तो 07 किलो प्याज का भाव लगभग 30 अफ़गानी से 35 अफ़गानी थी। लेकिन इस वर्ष वहीं प्याज का भाव 07 किलो प्याज का भाव 180 अफ़गानी से 200 अफ़गानी हो गई हैं।
अफगानिस्तान में अचानक प्याज का भाव क्यों बढ़ा जानें
अफगानिस्तान के प्याज विक्रेता ने बताया कि इस वर्ष अफगानिस्तान में बारिश की कमी और सूखे के कारण प्याज के उत्पादन में बहुत ही कमी आई हैं। जिसके कारण अफगानिस्तान में प्याज की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला हैं। वहीं अफगानिस्तान से इस समय पिछले वर्ष अच्छी मात्रा में प्याज निर्यात किया गया था। लेकिन इस वर्ष अफगानिस्तान में प्याज फसल कम होने के कारण प्याज निर्यात नहीं किया जा रहा। क्योंकि अफगानिस्तान की घरेलू मांग भी पूरी करनी हैं।
तो आज हमनें बात की आख़िर अफगानिस्तान ने प्याज का निर्यात क्यों रोका और अफगानिस्तान में प्याज भाव अचानक इतना क्यों बढ़ा। इस ख़बर पर हमनें विस्तार से चर्चा की।। आप सभी किसान भाइयों को ये लेख अच्छा लगा हों। तो इस लेख को शेयर ज़रूर करें और आप सभी किसान भाइयों को ये लेख कैसा लगा। अपने विचार हमारे साथ ज़रूर साझा करें, धन्यवाद।
अन्य पढ़े-
मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां
अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया