मध्यप्रदेश में काफी बड़ी संख्या में महाराष्ट्र से किसान भाई आ रहे हैं कपास की खेती सीखने के लिए, कपास की फसल में अच्छी पैदावार बढ़ाने के लिए किसान संघ ने महाराष्ट्र के किसान भाइयों को आमंत्रित किया हैं। जिससे वह भी कपास में अच्छी पैदावार कैसे ली जाए, कपास की खेती करने की विधि और तकनीकी जानकारी भी प्राप्त करें।
कपास की खेती कैसे करें?
कपास की खेती करने के लिए कपास के खेत की चौड़ाई का अंतराल होना चाहिए तथा कपास के पौधे जब 30 से 40 दिन के हो जाएं। तो उनमें से मोनो पुड़ी के तने को पौधे से निकाल देना चाहिए। और ऐसे तने जो 2 से लेकर 3 की संख्या में होते है। वह कपास के पौधे के अधिक भाग का पोषक तत्व ख़त्म कर देते हैंं। ऐसे पौधों में फल कम लगता है और ऐसे पौधे के तने की छटाई के बाद पूरे कपास के पौधे को पोषक तत्व मिलते हैं। जो सीधे कपास के पैधे के साइज को बड़ा कर देते हैं। इससे कपास की फसल मे उत्पादन अच्छा मिलता हैं।
इसे भी पढे:-कपास की फसल पर इस प्रकोप के कारण किसान भाई ट्रैक्टर चलाकर अपनी फसल नष्ट कर रहें हैं
1 एकड़ में कपास की कितनी पैदावार होती हैं?
1 एकड़ में लगभग 10 क्विंटल तक कपास की पैदावार होती हैं लेकिन अगर किसान भाई इस पद्धति से खेती करते हैं तो वह 25 से 30 क्विंटल भी पैदा कर सकते हैं। जब भी कपास के पौधों की ऊंचाई, उसके लगाने के कुछ दिन बाद 3 से 4 फिट हो जाए, तो ऊपर से उसकी कटिंग कर देनी चाहिए। ताकि उसकी ऊंचाई ज्यादा ना बढ़ पाए। इस पद्धति से कपास की खेती करने के लिए किसान भाइयों को खाद (Fertilizer) का उपयोग भी कम करना पड़ता हैं और पौधे को हवा, पानी तथा हमारे द्वारा स्प्रे किए जाने वाली दवाईयां भी पूरे पौधे को मिलती है।
ये 20 वर्षो से खेती को दे रहे हैं बढ़ावा
भारतीय किसान संघ महाराष्ट्र के संगठन मंत्री दादासाहेब लॉर्ड जो लगभग 20 वर्षो से इस प्रकार की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं और प्राकृतिक खेती को लेकर वह प्रचार-प्रसार करते रहते हैं। जिसके कारण महाराष्ट्र में किसान भाइयों को फसल पैदावार करने में कम खर्च और मुनाफा ज़्यादा होता हैं।। ग्राम देवला में भारतीय किसान संघ द्वारा मावली कापसे के लिए स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केवीके के वैज्ञानिक धर्मेंद्र सिंह, दयाराम पाटीदार, नरेंन्द्र पाटीदार, मंसाराम पाटीदार, सुरेश पाटीदार, देवदास पाटीदार सहित आदि लोगो का स्वागत किया गया था।
तो आज हमनें बात की, महाराष्ट्र के किसान भाई कपास की उन्नत खेती सीखने के लिए मध्यप्रदेश पहुंच ।आज इस ख़बर पर विस्तार बात की। आप सभी किसान भाइयों को ये लेख अच्छा लगा हों। तो इस लेख को शेयर ज़रूर करें और आप सभी किसान भाइयों को ये लेख कैसा लगा। अपने विचार हमारे साथ ज़रूर साझा करें, धन्यवाद।
अन्य पढ़े-
मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां
अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया