भारतीय प्याज निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2022 में भारत को प्याज निर्यात से 3432 करोड़ रुपए मिलें

भारतीय प्याज निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2022 में भारत को प्याज निर्यात से 3432 करोड़ रुपए मिलें

दुनिया में खाद्यान संकट के कारण भारत को काफ़ी फायदा हुआ हैं। भारत में निर्यात को लेकर काफी अच्छा फायदा देखने को मिला हैं और भारतीय प्याज निर्यात (Indian Onion Export) को लेकर भारत ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन अभी भारत ने गेहूं और चीनी के निर्यात पर रोक लगाई हैं।

रूस और यूक्रेन की लड़ाई लगभग महीनों से चल रही है। जिसके चलते पूरी दुनिया में खाद्य संकट (Global Food Crisis) की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। इस परिस्थिति से निपटने के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही हैं। कि भारत हमारी ज़रूरतों को पूरा करें। इस समय भारत ने खाने – पीने की चीजों को निर्यात करके रिकॉर्ड बनाया है। गेहूं, चावल और चीनी के बाद अब भारत भारतीय प्याज निर्यात में भी अच्छी कमाई कर रहा हैं। भारतीय प्याज की मांग विश्व बाज़ार में बढ़ने के कारण प्याज का निर्यात वर्ष 2021-22 के दौरान 3 साल से उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

इसे भी पढे:- पेट्रोल और डीजल 20 रुपए तक सस्ता होगा? इस कारण पैट्रोल और डीजल के दाम कम हो सकते हैं

भारत ने इस वर्ष भारतीय प्याज निर्यात से कितना कमाया?

अमेरिका की मुद्रा डाॅलर मे बात करें तो वर्ष 2021-22 के दौरान भारतीय प्याज निर्यात देखा जाएं। तो पिछले वर्ष से 22% बढ़कर 460 मिलियन डॉलर पहुंच गया हैं। जबकि वर्ष 2020-21 में भारत ने 378 मिलियन डॉलर का प्याज निर्यात किया था। अगर डाॅलर मुद्रा के अनुसार देखा जाएं। तो भारतीय प्याज निर्यात की वैल्यू में इजाफा हुआ और वॉल्यूम के मामले में भारतीय प्याज निर्यात गिरा हैं। इस दौरान भारतीय प्याज निर्यात कम होकर 15.35 लाख टन हो गया और अगर भारतीय रुपए (Indian Rupee) के हिसाब से देखा जाए। तो प्याज निर्यात को लेकर भारतीय रुपए के हिसाब से फायदा हुआ हैं। भारतीय रुपए के हिसाब से देखा जाए, तो वर्ष 2020 21 में 2826 करोड़ों रुपए से बढ़कर वर्ष 2021 -2022 मे 3.432 करोड़ हो गई है। इसमें हमें लगभग 21% की बढ़ोतरी देखने को मिली।

सबसे ज़्यादा प्याज कौन-सा देश भारत से खरीदता हैं?

भारत से सबसे ज़्यादा प्याज खरीदने वाला देश अपना पड़ोसी देश बांग्लादेश हैं। वर्ष 2021-22 में देखा जाए, तो बांग्लादेश ने भारत से सबसे ज़्यादा प्याज खरीदा। बांग्लादेश ने वर्ष 2021-2022 में भारत से लगभग 6.58 लाख टन प्याज खरीदा। जबकि वहीं पिछले वर्ष 5.52 लाख टन प्याज खरीदा। अगर डॉलर मुद्रा के हिसाब से देखा जाए, तो भारत ने बांग्लादेश में लगभग 174 मिलियन डॉलर भारतीय प्याज का निर्यात किया। जो वर्ष भर पहले 101 मिलियन डाॅलर से 72% अधिक हैं।

इसे भी पढे:-कपास की फसल के लिए हरियाणा सरकार 3000 रुपए प्रोत्साहन राशि देगी, ऐसे मिलेगा लाभ

जानें प्याज के लिए ये 02 देश भारत पर निर्भर हैं

भारत से बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका और नेपाल जैसे ये दोनों पड़ोसी देश भी बड़ी मात्रा में प्याज खरीदते हैं। भारत ने श्रीलंका में लगभग 1.44 लाख टन प्याज से बढ़ाकर लगभग 1.62 लाख टन प्याज निर्यात किया हैं। इसमें 12.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली। अगर वैल्यू के अनुसार देखा जाए, तो यह लगभग 44.19 मिलियन डॉलर से 26% बढ़कर 55.33 मिलियन डॉलर हो गया हैं अगर नेपाल मे प्याज के निर्यात की बात की जाए तो पिछले वर्ष लगभग 1.13 लाख टन

से बढ़कर वर्ष 2021-22 मे भारतीय प्याज निर्यात 1.67 लाख टन पहुंच गया हैं। वैल्यू के हिसाब से देखा जाए तो 69% बढ़कर 37.48 मिलियन डालर पहुंच गया हैं।

भारत से प्याज खरीदी में मलेशिया दूसरे नंबर पर

भारत से प्याज खरीदने में बांग्लादेश के बाद मलेशिया सबसे ज़्यादा प्याज खरीदता हैं। हालांकि वर्ष 2021-22 में मलेशिया में भारतीय प्याज निर्यात की वैल्यू के हिसाब से गिर गया हैं। भारत ने वर्ष 2021-22 में मलेशिया को 1.70 लाख टन प्याज का निर्यात किया हैं। लेकिन पिछले वर्ष भारत ने मलेशिया में 1.98 लाख टन प्याज का निर्यात किया था। लेकिन प्याज भाव के कारण भारत फ़ायदे में रहा। भारत ने मलेशिया को 65.93 मिलियन डाॅलर का प्याज निर्यात किया और पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 61.92 मिलियन डाॅलर था। जो लगभग 6.5% अधिक हैं।

इसे भी पढे:-बांग्लादेश में प्याज निर्यात शुरू होते ही प्याज भाव में 04 रुपए तक सुधार हो सकता हैं, जानें पूरी रिपोर्ट

यूएई (UAE) में भारतीय प्याज निर्यात में गिरावट रही

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी भारत से बड़े पैमाने पर प्याज निर्यात किया जाता हैं। लेकिन इस वर्ष संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत से कम प्याज की खरीदी की हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने भारत से वर्ष 2021-22 में 1.22 लाख टन प्याज का निर्यात किया। लेकिन पिछले वर्ष की बात की जाए, तो संयुक्त अरब अमीरात ने 1.70 लाख टन प्याज का निर्यात किया था। अगर वैल्यु के अनुसार देखा जाए तो संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्याज निर्यात में गिरावट रही। इस हिसाब से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत से पहले 41.91 मिलियन डॉलर प्याज खरीदा था। लेकिन वह अब गिरकर 41.91 मिलियन डॉलर पर आ गया हैं।

तो आज हमनें बात की गेहूं, चावल के साथ-साथ भारतीय प्याज निर्यात में भी भारत ने बनाया रिकार्ड बनाया। इस ख़बर पर भी हमनें विस्तार से बात की। आप सभी किसान भाइयों को ये लेख अच्छा लगा। तो इस लेख को शेयर ज़रूर करें और आप सभी किसान भाइयों को ये लेख कैसा लगा। अपने विचार हमारे साथ ज़रूर साझा करें, धन्यवाद।

अन्य पढ़े-

मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां

अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया

मई महीने मे उगाए ये फसल पाए अच्छा लाभ

जून में लगाई जाने वाली फसलें 

Leave a Reply