महाराष्ट्र से इस देश में 15.5 मीट्रिक टन केसर आम का निर्यात किया गया, संपूर्ण जानकारी पढ़ें

महाराष्ट्र से इस देश में 15.5 मीट्रिक टन केसर आम का निर्यात किया गया, संपूर्ण जानकारी पढ़ें

अभी हाल ही में महाराष्ट्र में केसर आम काफी चर्चा हैं। अमेरिका से भी इसकी अधिक मांग आ रही हैं और हाल ही में भारत से केसर आम को निर्यात भी किया जा रहा हैं। देश में आम की खेती लगभग इस समय अपने अंतिम चरण पर हैं। आम पक कर लगभग तैयार हो चुके हैं और अलग-अलग राज्य से आम निर्यात भी किया जा रहा हैं। फलों का राजा ‘आम’ हैं। भारत में लोग कई प्रकार से आम का भी उपयोग करते हैं। कच्चे आम और पक्के आम दोनों ही अपने भारत में प्रसिद्ध आम हैं। जो कि विदेशों में काफी प्रसिद्ध हैं।

भारत से इस देश में इतने मीट्रिक टन केसर आम भेजा गया हैं

महाराष्ट्र स्टेट एग्रीकल्चर बोर्ड और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (Maharashtra State Agriculture Board and Bhabha Atomic Research Centre) के साथ मिलकर केसर आम को अमेरिका में भेज दिया गया हैं। एपीडा (APEDA) ने बताया हैं लगभग 15.5 मीट्रिक टन केसर आम की पहली खेप समुद्र मार्ग से अमेरिका में निर्यात किया गया हैं। यानी अमेरिका में केसर आम की खेप समुद्र के रास्ते भेज दी गई हैं।

इसे भी पढे:– अब किसान भाइयों को फ्री में खरीफ फसल के प्रमाणित बीज मिलेंगे, मिनी किट योजना तहत

आम निर्यात होने से पहले की प्रक्रिया क्या हैं?

आम निर्यात (Export) से पहले कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) से मान्यता प्राप्त MSAMB फैकहाउस एंड इराडिएशन सेंटर पर प्रोसेस किया गया हैं। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) से मान्यता प्राप्त संकल्प एग्रो एनिमल प्राइवेट लिमिटेड (Agro Animal Private Limited) ने केसर आम को अमेरिका में निर्यात (Export) किया हैं।

महाराष्ट्र से इस देश में 15.5 मीट्रिक टन केसर आम का निर्यात किया गया, संपूर्ण जानकारी पढ़ें
Sourc : APEDA Twitter

महाराष्ट्र में केसर आम का उत्पादन कहां होता हैं?

वैसे तो महाराष्ट्र के कई जिलों केसर आम का उत्पादन होता हैं। लेकिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिलें के 40 हजार हेक्टेयर बाग में केसर आम का उत्पादन किया जाता हैं। वहीं अगर मराठवाड़ा क्षेत्र में देखा जाएं। तो वहां के केसर आम में मिठास कम पाई जाती हैं। इसके अलावा जालना जिला, बीड जिला और लातूर जिलें में भी केसर आम का उत्पादन किया जाता हैं। इस आम में भरपूर मात्रा में पल्प होता हैं और अच्छी मिठास भी होती हैं।

इसे भी पढे:- इस वर्ष जून से सितंबर महीने में 104% बारिश होने का अनुमान। देखें पूरी रिपोर्ट

भारत से अमेरिका में कुल कितने आम की वैरायटी निर्यात की गई?

महाराष्ट्र के पुणे जिलें के एक निर्यातक भाई जी (Exporter) ने बताया हैं। कि अभी केसर आम के अलावा और पांच प्रकार के आमों की वैरायटी को भेजने के लिए चुना गया हैं। अभी रेनबो इंटरनेशनल के निर्देशक से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के निर्यातक भाई जी ने बताया हैं। कि आम की 5 किस्मों को व्हाइट हाउस (White House) भेज दी गई हैं। मैंगो शिपमेंट में महाराष्ट्र के केसर, अल्फोंसो और गोवा के मांकुर के आम के अलावा आंध्र प्रदेश के बेगनपल्ले और हिमायत आम भी अमेरिका भेजे गए हैं।

अमेरिका के अलावा और किस देश में केसर आम भेजा गया हैं?

महाराष्ट्र के केसर आम की मांग पूरे विश्व में रहती हैं। लेकिन अभी केसर आम की बात किया जाएं। तो जापान में भी इसकी काफी मांग रहती हैं। Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority (APEDA) ने जानकारी दी हैं कि केसर आम और अल्फोंसो आम की पहली खेप 26 मार्च 2022 को ही जापान में निर्यात की जा चुकी हैं।

इसे भी पढे:-किसान भाई ने इतना लंबा केला पैदा किया, जो अंबानी और ईरानी को भी भरपूर पसंद आया।

आख़िर ये मैंगो फेस्टिवल क्या हैं और इसे किस देश में मनाया जाता हैं?

जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में मैंगो फेस्टिवल (Mango Festival) मनाया जाता हैं। जिसमें देश दुनिया से लाए गए आमों को वहां चखने के लिए दिया जाता हैं और इस का पूरा इंतजाम होता हैं। यह बहुत ही दिलचस्प होता हैं। कि हॉर्टिकल्चर (Horticulture) यानी बागवानी में सुनहरा भविष्य देखते हुए, महाराष्ट्र (Maharashtra) ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के किसान भाई भी बड़ी मात्रा में आम की खेती कर रहे हैं। जैसे – मध्य प्रदेश, उड़ीसा, गोवा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, जैसे कई राज्य शामिल हैं।

तो किसान भाईयों आज हमनें बात की, फलों के राजा ‘आम’ की जिसकी अमेरिका में बढी मांग के चलते महाराष्ट्र राज्य से केसर आम का निर्यात किया गया। इस ख़बर पर हमनें विस्तार से चर्चा की। आप सभी किसान भाइयों को ये लेख अच्छा लगा हों। तो इस लेख को शेयर जरूर करें और कोई भी प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बाॅक्स में अवश्य पूछें। आपको ये लेख कैसा लगा। अपने विचार हमारे साथ ज़रूर साझा करें, धन्यवाद।

अन्य पढ़े-

मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां

अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया

मई महीने मे उगाए ये फसल पाए अच्छा लाभ

जून में लगाई जाने वाली फसलें 

Leave a Reply