केंद्र सरकार ने प्याज स्टॉक की तैयारी पूरी कर ली, इस वर्ष प्याज उत्पादन 3 करोड़ 17 लाख

केंद्र सरकार ने प्याज स्टॉक की तैयारी पूरी कर ली, इस वर्ष प्याज उत्पादन 3 करोड़ 17 लाख

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए प्याज का बफर स्टॉक खरीद कर रख लिया है। जिससे आने वाले दिनों में प्याज के दाम ना बढ़ पाएं और अगर प्याज के दाम बढ़ते है तो केंद्र सरकार अपने प्याज बफर स्टॉक को बाजारों में उतारना शुरू कर देंगी।

भारत में लगभग 60 प्रतिशत से 65 प्रतिशत तक प्याज रवि की फसल के समय होता हैं। जिसके चलते केन्द्र सरकार ने बंपर स्टॉक के लिए अप्रैल महीने से जून महीने के दौरान बड़ी मात्रा में प्याज खरीद के रख लिया जाता हैं। जिससे अगस्त महीने से दिसंबर महीने के बीच में बाज़ार में प्याज की कमी ना होने पाए और प्याज दाम को बढ़ने से भी रोका जा सकें। इस वर्ष केंद्र सरकार ने किसान भाइयों से 2.5 लाख टन प्याज की खरीदारी की है। अभी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मोदी सरकार ने वर्ष 2021-2022 में 3 करोड़ 17 लाख टन प्याज होने का अनुमान लगाया हैं। जबकि 1 वर्ष पहले तक प्याज का उत्पादन 02 करोड़ 66.40 लाख टन था।

इस वर्ष मोदी सरकार ने प्याज की रिकॉर्ड खरीदी की हैं

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने पिछसे वर्ष का रिकार्ड को तोडते हुए इस वर्ष 2022-2023 के लिए प्याज बफर स्टॉक बनाने के लिए 2 लाख 50 हजार टन प्याज की रिकॉर्ड खरीदारी की हैं। नाफेड ने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से किसान संगठन उत्पादकों और किसान भाइयों से सीधे प्याज की खरीदारी की है।

इसे भी पढे:-सरकार के इस आंकड़े से प्याज किसान भाइयों में बेचैनी का माहौल बना, जानें संपूर्ण जानकारी

केंद्र सरकार का ये मुख्य उद्देश्य हैं

भारत में प्याज के दाम ज़्यादातर अगस्त के बाद ही बढ़ना शुरू होते हैं और दिसंबर तक प्याज के दामों में काफी उछाल देखने को भी मिलता हैं। जिसके कारण देश की आम जनता को परेशानी होती हैं। इसके लिए सरकार ने अब पहले से ही तैयारी पूरी कर ली हैं। अगर सरकार को लगता है कि प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। प्याज बफर स्टाॅक को ज़रूरत के समय खुले बाजार में उतारा जाएगा। जिसके कारण प्याज दाम भी सामान्य रहें।

तो आज हमनें बात की, सरकार ने की तैयारी अब नहीं रुलाएंगे प्याज के दाम, सरकार ने की 2.5 लाख टन की प्याज खरीदारी की। हमनें इस विषय पर विस्तार बात की हैं, तो आप सभी किसान भाइयों को ये लेख अच्छा लगा हों। तो इस लेख को शेयर ज़रूर करें और आप सभी किसान भाइयों को ये लेख कैसा लगा। अपने विचार हमारे साथ ज़रूर साझा करें, धन्यवाद।

अन्य पढ़े-

मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां

अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया

मई महीने मे उगाए ये फसल पाए अच्छा लाभ

जून में लगाई जाने वाली फसलें 

Leave a Reply