भारत देश के अलग-अलग राज्यों में केले का उत्पादन हो रहा हैं और लगभग पिछले 10 वर्षों में भारतीय केले के निर्यात में कई गुना की बढ़ोतरी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि, भारत देश की बात किया जाए तो पूरे विश्व में भारत प्रमुख देशों में से एक हैं। जो केले का अच्छा उत्पादन करता है और विश्व निर्यात में भारत की पूरी हिस्सेदारी का 25 प्रतिशत हैं। केले की पैदावार से लेकर भारत निर्यात के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत लगातार बना रहा हैं।
भारतीय केले का निर्यात 8 से 10 गुना बढ़ा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके बताया कि केले के निर्यात में 730 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल 2013 से मई 2013 में 26 करोड़ रुपये का केले का निर्यात (Export) हुआ था। लेकिन वहीं अप्रैल 2022 से मई 2022 में 213 करोड़ रुपए का केले का निर्यात हुआ हैं। जो कि पिछले 9 वर्षों में लगभग 8 गुना तक बढ़ गया हैं। भारत में कृषि के निर्यात से बढ़ती आय से हमारे देश के किसान भाइयों को बहुत ही लाभ मिलता हैं।
इसे भी पढे:-कपास की फसल पर इस प्रकोप के कारण किसान भाई ट्रैक्टर चलाकर अपनी फसल नष्ट कर रहें हैं
भारत के इन 8 राज्यों में 70% केले का उत्पादन
भारत पूरे दुनिया में केले के निर्यात में 25% की हिस्सेदारी रखता हैं। देश में अगर केले की उत्पादन की बात किया जाए तो लगभग 70% हिस्सेदारी केवल इन 8 राज्यों से आती हैं। जिसमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश हैं। निर्यातकों को कृषि और संस्कृति खाद्य उत्पादन निर्यात और विकास प्राधिकरण से कई प्रकार की सहायता भी प्रदान की जाती हैं। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट क्वालिटी डेवलपमेंट मार्केट डेवलपमेंट शामिल हैं।
इससे भारत के किसान भाइयों की बढ़ेगी आय
भारत अब कुछ दिनों के बाद कनाडा और बेबी कार्न में भी केले का निर्यात करेगा। अप्रैल में भारत और कनाडा के नेशनल प्लांट प्रोजेक्शन संगठनों के बीच हुई बातचीत में कनाडा ने भारत से केले का आयात करने को मंजूरी दी हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा हैं कि कनाडा सरकार के इस फैसले से आने वाले समय में भारत के किसान भाइयों को काफी फायदा होने वाला हैं और अब भारत से केले का निर्यात भी बढ़ेगा।
इसे भी पढे:-भारत में किसान आंदोलन की तरह, नीदरलैंड में भी किसानोें ने ट्रैक्टर आंदोलन किया, जानें ये बड़ा कारण
जानें भारत ने 2018 से अब तक केले का कितना निर्यात किया
भारत से केले का निर्यात और मूल्य दोनों देखा जाए तो काफी बढ़ा हैं। केंद्र सरकार ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया है कि वर्ष 2018-2019 मे 1.34 लाख मीट्रिक टन भारतीय केले का निर्यात हुआ था और इसकी कीमत 413 करोड रुपए थी। वहीं अगर वर्ष 2019-2020 में केले के निर्यात कि बात की जाएं। तो इसमें बढ़ोतरी हुई और लगभग 1.5 लाख मैट्रिक टन केले का निर्यात हुआ। जिसकी कीमत 660 करोड़ रुपये थी। वर्ष 2020-2021 में भारत ने 619 करोड़ रुपए मूल्य के साथ 1.91 लाख टन केले का निर्यात किया था।
तो आज हमनें बात की, भारत से केले का निर्यात कितना किया गया और अब आगे केले के निर्यात से किसान भाइयों को भी अधिक लाभ होगा। तो आप सभी किसान भाइयों को ये लेख अच्छा लगा हों। तो इस लेख को शेयर ज़रूर करें और आप सभी किसान भाइयों को ये लेख कैसा लगा। अपने विचार हमारे साथ ज़रूर साझा करें, धन्यवाद।
अन्य पढ़े-
मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां
अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया