हमारे किसान भाई इस समय बहुत ही परेशानी में चल रहे हैं प्याज को लेकर, जिस हिसाब से प्याज के भाव मे कमी होती जा रही हैं। किसान भाइयों की इस समस्या का कोई हल दिखता नहीं नजर आ रहा हैं। महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादन में सर्वप्रथम राज्य हैं और महाराष्ट्र में प्याज किसान भाइयों के साथ अन्य राज्यों के किसान भाई प्याज के कम भाव को लेकर परेशान हैं।
किसान भाइयों के लिए और हम सभी के लिए सोचने वाली बात हैं कि आज प्याज इतना सस्ता हो गया है कि कई वर्षों पहले भी शायद इतनी सस्ती कोई फसल नहीं रही होगी। जितना कि इस समय प्याज का भाव हैं। सरकार ने देश के बाजारों में फसलों की कीमतों की पूरी तरह से वैल्यू खत्म कर दी हैं।
इसे भी पढ़े:- महाराष्ट्र के किस किसान ने 200 क्विंटल प्याज मुफ्त मे बांट दिया
महाराष्ट्र में प्याज किसान भाइयों से 50 पैसे में प्याज खरीदी !
महाराष्ट्र में प्याज किसान वर्ष प्याज का उत्पादन अच्छा हैं। लेकिन सरकार ने महाराष्ट्र में प्याज किसान भाइयों की उम्मीदों पर पूरा पानी फेर दिया हैं और देश में प्याज उत्पादन के लिए महाराष्ट्र का नाम सर्वप्रथम आता हैं। लेकिन इस वर्ष प्याज भाव की लगातार गिरावट के साथ किसान भाइयों की लागत भी नहीं निकल पा रही हैं। इस समय मंडियों में हमारे किसान भाइयों को 50 पैसे से लेकर 75 पैसे प्रति किलो के हिसाब से प्याज की खरीदी कि जा रही हैं और कहा जा रहा है कि कई वर्षों के बाद अभी प्याज के भाव सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं।
जान लेते हैं, अभी नासिक जिलें की मंडियों में प्याज का भाव क्या हैं ?
महाराष्ट्र के नासिक जिले की मंडियों में इस समय प्याज 50 पैसे से लेकर 75 पैसे प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जा रहा है वहीं अगर मध्य प्रदेश के सतना मंडी की बात की जाए तो वहां 75 पैसे प्रति किलो भाव से प्याज खरीदा जा रहा है सोचने वाली बात यह होगी कि नासिक प्याज का उत्पादन करने वाला सबसे प्रसिद्ध जिला माना जाता है इस साल प्याज की दाम के कारण हालत इतनी खराब कर दी है कि किसानों नें जितना लागत लगाया था उतना भी नहीं निकल पा रहा है।
किसान भाइयों का प्याज मंडी ले जाने का भी किराया नहीं निकल रहा।
देश में प्याज के भाव में लगातार गिरावट होने के कारण हमारे किसान भाइयों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा हैं। इस वर्ष उन्होंने बहुत ही अच्छा प्याज उत्पादन किया। लेकिन लगातार प्याज भाव गिरने के कारण हमारे किसान भाइयों की हालत बहुत खराब हो गई हैं और यह सोचने वाली बात है कि प्याज का इतना कम भाव हो गया हैं। कि किसान अपने प्याज को फ्री में देना पड़ा और अगर वह मंडी ले जाना चाहते हैं। तो मंडी ले जाने का खर्च भी नहीं निकल पा रहा हैं।
आख़िर प्याज भाव में लगातार गिरावट क्यों जानें ?
महाराष्ट्र में प्याज किसान भाइयों का प्याज उत्पादन अच्छे स्तर पर हुआ हैं। महाराष्ट्र में प्याज किसान भाइयों के साथ अन्य राज्यों के किसान भाइयों को इस समय बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड रहा हैं। रोज़ाना प्याज के भाव में गिरावट होती जा रहा हैं। महाराष्ट्र राज्य की सभी मंडियों में प्याज का भाव 75 पैसे से लेकर 1 रुपऐ प्रति किलो तक चल रहा हैं। ऐसे में हमारे किसान भाई अपनी प्याज को मुफ्त में प्याज बांटने पर भी मजबूर हैं। प्याज का भाव लगातार क्यों कम हो रहा हैं। इसको लेकर सरकार फिलहाल कुछ वास्तविक जानकारी नहीं दे रही हैं।
तो किसान भाईयो आज हमने महाराष्ट्र में सबसे सस्ते हुए प्याज भाव के ऊपर बात की आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को शेयर जरूर करें और कोई प्रश्न हो तो कमेंट बांक्स करके हमे जरूर बताएं आपको ये पोस्ट कैसी लगी अपने विचार हमारे साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद
अन्य पढ़े-
मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां
अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया