हमारे किसान भाइयों ने चेतावनी दी कि अगर प्याज भाव नहीं बढ़ाएं गए। तो आगे देश में प्याज 200 रुपए बिकेगा। अभी देश में प्याज के भाव को लेकर काफी समय से दिक्कतें चली आ रही हैं और अब यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र में प्याज के भाव में कोई सुधार न होने के कारण किसान भाइयों में अपना गुस्सा दिखाया और उन्होंने कहा कि अगर अभी प्याज भाव नहीं बढ़ाए गए तो आगे सरकार को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।
ऐसा क्यों बोला, “प्याज 200 रुपए बिकेगा अगर”
महाराष्ट्र के किसान भाइयों का कहना हैं कि अगर प्याज के भाव नहीं बढाये गये तो देश मे प्याज 200 रुपये किलो हो जायेगा और किसान भाइयों का ये भी कहना हैं कि पिछले महीने में अगर देखा जाए तो प्याज यहां पर पैसे में खरीदा गया। लेकिन अभी कुछ राहत मिली हैं लेकिन इतना भी राहत नहीं मिली हैं। कि जिससे किसान भाइयों की प्याज लागत निकल पाएं।
इसे भी पढे:- 25 पैसे में प्याज बिकने के बाद, किसान भाइयों ने कुछ ऐसा किया
महाराष्ट्र कांदा उत्पादक संगठन के अक्ष्यक्ष जी ने क्या कहां?
महाराष्ट्र कांदा उत्पादक संगठन के अक्ष्यक्ष श्री भारत दिघोले जी ने कहा कि अगर महाराष्ट्र के किसान भाई प्याज की खेती करना छोड़ दें। तो देश में प्याज का भाव 200 रुपए से ज़्यादा हो जाएगा और फिर मंडियों में प्याज 200 रुपए बिकेगा। क्योंकि देश में लगभग 40% प्याज महाराष्ट्र से आता हैं। अगर महाराष्ट्र से प्याज आना ही बन्द हो जाएं। तो प्याज का भाव तुरंत बढ़ जायेगा और सरकार को प्याज खरीदना पड़ेगा। यानी विदेश से प्याज मंगवाना पड़ेगा और इसीलिए सरकार को जल्द से जल्द प्याज के उचित भाव को लेकर फैसला करना चाहिए, नहीं तो अगर महाराष्ट्र से प्याज आना बंद हुआ तो सरकार को बहुत ही दिक्कत होगी।
महाराष्ट्र में इस समय प्याज प्याज भाव क्या हैं?
आज पूरे देश में महाराष्ट्र प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य हैं। वहीं देश मे 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत प्याज का पैदावार महाराष्ट्र राज्य में ही होती हैं और नासिक जिलें के लासलगांव मंडी को एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी के नाम से जाना जाता हैं। जहां जून महीने में प्याज के भाव मे कुछ सुधार देखने को मिला हैं। लासालगांव मंडी में न्यूनतम भाव 601 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम भाव 1408 प्रति क्विंटल और औसत भाव 1051 रुपये प्नति क्विंटल देखने को मिल रहा हैं। वही नाफेड भी न्यूनतम भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम भाव 1201 रुपए प्रति क्विंटल और औसत भाव 1071 रुपऐ प्रति क्विंटल से खरीदी कर रहा हैं।
इसे भी पढे:- प्याज और लहसुन के भाव बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
महाराष्ट्र की इस मंडी में प्याज 2000 रुपए बिका
महाराष्ट्र की पिपलगांव मंडी में आमतौर पर प्याज का भाव सबसे अधिक होता हैं क्योंकि यहां की प्याज की जो क्वालिटी होती हैं। अगर यहां प्याज के भाव देखा जाएं। तो 1-जून-2022 को प्याज का न्यूनतम भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम भाव 1611 रुपये प्रति क्विंटल और औसतन भाव 1250 रपये प्रति क्विंटल रहा। वहीं सोलापुर मंडी में प्याज 2000 रुपए तक भी बिका।
5 वर्ष पहले भी प्याज भाव ये ही था और आज भी लेकिन
इस पर किसान भाइयों का कहना हैं कि 5 वर्ष पहले जिस प्याज का भाव 10 रुपए से 12 रुपए प्रति किलो था आज भी वहीं उसी प्याज का वहीं भाव मिल रहा हैं। लेकिन किसान भाइयों के प्याज लागत दोगुनी बढ़ चुकी हैं। अभी कुछ दिन पहले ही किसान भाइयों से 50 पैसे, 75 पैसे, और 1 रुपये के हिसाब से प्याज खरीदा जा रहा था। उस स्थिति में हमारे किसान भाई अपनी प्याज को फ्री में बांटने पर मजबूर गए थे। आज देश में महंगाई जिस हिसाब से हैं। उस हिसाब से किसान भाइयों को उनके प्याज की लागत भी नहीं निकल पा रही हैं। पेट्रोल के दाम और डीजल के दाम के साथ-साथ मज़दूरी भी बढ़ती जा रही हैं। किसान भाइयों के सामने बहुत ही समस्याएं सामने आती जा रही हैं। लेकिन किसान भाइयों का कोई भी सुनने वाला नहीं हैं।
तो किसान भाईयों आज हमनें प्याज भाव को लेकर भारतीय किसान भाइयों की सरकार को क्या चेतावनी थी विस्तार से चर्चा की। आप सभी किसान भाइयों को ये लेख अच्छा लगा हों। तो इस लेख को शेयर जरूर करें और कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट बाॅक्स में अवश्य पूछें। आपको ये लेख कैसा लगा। अपने विचार हमारे साथ ज़रूर साझा करें, धन्यवाद।
अन्य पढ़े-
मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां
अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया