25 पैसे में प्याज बिकने के बाद, किसान भाइयों ने कुछ ऐसा किया | Onion Sold At 25 Paise

25 पैसे में प्याज बिकने के बाद, किसान भाइयों ने कुछ ऐसा किया | Onion Sold At 25 Paise

पूरे देश में प्याज भाव को लेकर किसान भाइयों में बहुत ही चिंता और परेशानी का सब्र बना हुआ हैं। (Onion Sold) आज लगभग हर एक राज्य में प्याज के भाव को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा हैं। अब खंडवा जिलें में हमारे किसान भाई अपने प्याज को 25 पैसे में बेचने पर मजबूर हैं। (Onion Sold) किसान भाइयों का किसान भाइयों की प्याज लागत भी नहीं निकल पा रही हैं। तो क्या करे किसान भाई महाराष्ट्र में तो पिछले कुछ दिनों से आंदोलन चल ही रहा था। लेकिन अब मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में प्याज भाव को लेकर किसान भाइयों में काफी आक्रोश दिखा क्योंकि किसान भाइयों को जिस हिसाब से प्याज का भाव मिल रहा हैं। किसान भाई उससे बहुत ही परेशान हैं, तो आज हम बात करते हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा जिलें में प्याज का क्या भाव हैं ? प्याज को लेकर वहां के किसान भाइयों और किसान संगठन ने किस को दोषी बताया और कुछ ऐसा किया।

खंडवा जिलें मे प्याज 25 पैसे बिका है ? (Onion Sold)

मध्यप्रदेश के खंडवा जिलें में किसान मजदूर संगठन ने बताया कि आज हमारा प्याज 25 पैसे से लेकर 1 रुपए किलो बिक रहा हैं (Onion Sold) और अगर 1 किलो प्याज की लागत देखी जाए तो 10 से 12 रुपये पड़ती हैैंं। आज किसान भाइयों की लागत भी नहीं निकल पा रही हैं। उधर सरकार किसान भाइयों पर कोई भी ध्यान नहीं दे रही हैं। किसान भाइयों को बस सरकार ये चाहिए कि कम से कम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर प्याज खरीदेें। जिससे किसान भाइयों की प्याज लागत तो निकल सकें और उनको मुनाफा भी हो सकें।

इसे भी पढे:- भारत में मक्का की खेती की जुताई से कटाई तक संपूर्ण जानकारी

खंडवा ज़िला में कलेक्टर के दफ्तर में क्या हुआ जानें ?

मध्यप्रदेश के खंडवा जिलें में कलेक्टर दफ्तर के सामने किसान भाईयो ने टेंट लगाया और प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया। किसान भाईयों का कहना हैं कि सरकार जल्द से जल्द उन पर ध्यान दें। अगर सरकार प्याज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर नहीं खरीदती हैंं। तो किसान भाईयों को मिलकर एक बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा क्योंकि किसान भाइयों को उनकी लागत का पैसा भी नहीं मिल रहा हैं। (Onion Sold)

भारतीय किसान संघ ने किसे दोषी बताया ?

भारतीय किसान संघ के मंत्री सीतारमण इंगला ने सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि किसान भाई दिन-रात खेती करते हैं चाहे ठंडी हो, बरसात हो या गर्मी हो। वह अपनी मेहनत और लगन से खेत में फसल को उगाते हैं लेकिन सरकार उन किसान भाइयों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। उनकी फसल का न्यूनतम मूल्य (MSP) भी नहीं मिल पा रही हैं और आज किसान भाई 25 पैसे प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेचने के लिए मजबूर हैं। (Onion Sold) सरकार को प्याज के भाव को बढ़ाना चाहिए।

किसान भाइयों का सरकार को ये सुझाव ?

हमारे कुछ किसान भाइयों का सुझाव हैं कि अगर जब कभी भी देश में प्याज भाव बढ़ने लगता हैं। तो सरकार विदेशों से प्याज खरीद कर लाती हैं और अपने देश में प्याज के भाव को कम करती हैं। तो इस समय क्या सरकार प्याज नहीं खरीद सकती हैं। जिससे किसान भाइयों को एक न्यूनतम भाव मिल जाए। किसान भाइयों का यह भी कहना है कि प्याज के साथ-साथ और भी फसलों का न्यूनतम भाव तय करें। जिससे किसान भाइयों को जो घाटा हो रहा हैं। वह ना हो और सरकार को आगे बढ़कर किसान भाइयों की मदद करनी चाहिए। (Onion Sold)

इसे भी पढे:- प्याज की खेती में दवा नहीं, शराब का उपयोग कर रहे हैं किसान भाई जानें क्यों ?

1 किलो प्याज की लागत कितनी पड़ती है ?

किसान भाइयों का कहना हैं कि अगर कोई भी किसान भाई 1 किलो प्याज लगाता हैं। तो उसकी लागत 10 रुपए से 12 रूपये पड़ती हैं और आज हमारे किसान भाइयों 1 रुपए से 2 रुपये में बेचना पड़ रहा हैं। (Onion Sold) इस हालत में किसान भाई क्या करें। इतनी महंगाई मे पेट्रोल-डीजल दाम आसमान छू रहे है मजदूरी बढ़ गई। लगभग हर चीज का दाम बढ़ता चला जा रहा हैं। लेकिन किसान भाइयों की आमदनी कम होती चली जा रही हैं इस हालत में किसान भाई क्या करें।

सीतारमण इंगला जी ने मध्यप्रदेश के सीएम ये विनती की।

सीतारमण इंगला जी ने अपने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) शिवराज सिंह चौहान जी से विनती हैैं कि वह किसान भाइयों के बारे में सोचें और प्याज के इस मुद्दे को केंद्र सरकार के पास से लेकर जाएं और साथ ही संसद मे इस मुद्दे को उठाए। जिससे किसान भााइयों का कुछ भला हो सकें और उनके जीवन में कुछ और खुशहाली हो सकें। (Onion Sold)

तो किसान भाईयों आज हमनें देश मे प्याज भाव के मुद्दे पर चर्चा की । आप सभी किसान भाइयों को ये लेख अच्छा लगा हो तो लेख को शेयर जरूर करें और कोई प्रश्न हो तो कमेंट बाॅक्स में करके हमें जरूर बताएं, आपको ये लेख कैसा लगा। अपने विचार हमारे साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद

अन्य पढ़े-

मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां

अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया

मई महीने मे उगाए ये फसल पाए अच्छा लाभ

जून में लगाई जाने वाली फसलें 

Leave a Reply