देश में प्याज के दाम को लेकर लगभग 3 से 4 महीने तक किसान भाई परेशान चल रहे हैं। किसानों को प्याज का दाम सही ना मिलने से किसान कई प्रकार के तरीके अपना रहे हैं। जिससे सरकार उनके ऊपर ध्यान दें और प्याज के दामों को बढ़ाएं। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक खबर आ रही हैं, उसको देखकर लोग हैरान हो गए। देवास जिले में किसानों का यह प्रदर्शन लहसुन और प्याज के सही दाम ना मिलने के कारण हुआ है। किसान भाइयों ने प्याज और लहसुन की शवयात्रा निकाली और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही हैं। लेकिन इन पर ध्यान कौन दे रहा हैं?
किसान युवा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्याज और लहसुन की शवयात्रा निकाली गई। जिसमें काफी किसान भाई शामिल हुए और यह यात्रा प्याज और लहसुन के सही दाम ना मिलने के कारण की गई। किसान भाई काफी नाराज़ दिखे उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। किसान भाईयों का कहना है कि हमारी फसल का सही दाम नहीं दिया जा रहा हैं। जिसके कारण कितने किसान भाइयों को आत्महत्या करनी पड़ रही हैं आखिर इसका जिम्मेदार कौन है और क्या शासन-प्रशासन इसका जिम्मेदारी होगा?
इसे भी पढे:-भारी बारिश से खेतों में पानी जमा होने से सोयाबीन की फसल को अधिक नुकसान हुआ
फसल का भाव ना मिलने से ऐसे कदम उठाने पर मजबूर
फसलों का उचित दाम न मिलने पर किसानों ने बड़ी संख्या पर प्रदर्शन किया हैं। किसान भाइयों को दाम सही ना मिलने से काफी ज्यादा परेशानी हो रही है और उनको अपनी फसल की लागत भी नहीं मिल पा रही है। एक फसल उगाने में उन्हें काफी मेहनत लगती है और मेहनत के बाद अगर उन्हें फसल का सही दाम ना मिले तो वह आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर होते हैं। मध्यप्रदेश के देवास जिले में रविवार को किसान को फसल सही दाम ना मिलने पर इस तरह का अजीबो-गरीब प्रदर्शन किया गया। ताकि सरकार का ध्यान अपनी ओर खींच सकें।
जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई
युवा किसान संगठन के साथ मिलकर नाराज किसान भाइयों ने भोपाल चौराहे के कलेक्टर कार्यालय के सामने प्याज और लहसुन को काटकर एक खाट पर रखकर उसकी शवयात्रा निकाली। इसके अलावा किसान भाइयों ने अपने गले में प्याज और लहसुन की माला बनाकर भी पहनी। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर यह चेतावनी भी दी गई है कि प्रशासन उनकी फसलों का उचित दाम उन्हें प्राप्त कराएं।
इसे भी पढे:-अधिक बारिश से फसल नुकसान के लिए 5 अगस्त से गिरदावरी शुरू की गई
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिला अध्यक्ष ने क्या कहा?
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिला अध्यक्ष गगन सिंह पटेल जी ने बताया कि भारत देश एक कृषि प्रधान देश है और हम अपनी फसलों को बच्चों की तरह रखते हैं लेकिन दुर्भाग्य से हमें इसे कंधे पर उठाकर इस तरह प्याज और लहसुन की शवयात्रा के रूप में लाना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमारी फसलों का सही दाम नहीं दिया जा रहा है। जो लागत हम लगाते हैं वह भी नहीं निकल पा रही है।
किसान भाई आज आत्महत्या करने पर मजबूर है क्योंकि उनकी फसल का दाम नहीं मिल पा रहा, क्या शासन-प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगा और उन्होंने आगे कहा कि प्याज और लहसुन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सरकार को जल्द से जल्द घोषित करनी चाहिए। इसके साथ ही साथ दूसरी सब्जियों के दामों का भी एक निश्चित भाव तय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया तो हम वोट की चोट करेंगे और 2023 में सरकार का हारना तय होगा बता दें इस पूरे मामले के दौरान बड़ी संख्या में किसान भाई इकट्ठे हुए।
इस आर्टिकल को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि किसान भाइयों को उनका हक जल्द से जल्द मिल सकें और सरकार तक ये आवाज़ जल्दी पहुंच सकें। आप सभी अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रुर रखें।
अन्य पढ़े-
मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां
अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया