खेती में हमारे किसान भाइयों के लिए बारिश एक बहुत बड़ा जरिया होती हैं और किसान भाइयों को हमेशा मौसम की जानकारी होना भी बहुत ही जरूरी होता हैं। क्योंकि ज़्यादातर फसल मानसून पर ही निर्भर करता हैं। इसलिए किसान भाइयों मौसम विभाग ने जून महीने से सितम्बर महीने तक बारिश कैसी होगी। इसको लेकर पूरी रिपोर्ट प्रदर्शित गई हैं तो आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट।
इस वर्ष 2022 में मौसम विभाग का क्या अनुमान क्या हैं?
- हर वर्ष मानसून केरल में समय से आता था। लेकिन इस वर्ष 3 दिन पहले ही मानसून आ चुका हैं।
- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा यह बताया गया हैं कि इस वर्ष देश में बारिश का जो मानसून हैं वह पहले ही आ गया हैं और ज़्यादा से ज़्यादा बारिश होने की भी संभावना बताई जा रही हैं।
- मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी अनुमान लगाया हैं। कि इस वर्ष देश में जून से सितंबर के दौरान लगभग 4% से 5% की मॉडल त्रुटि के साथ औसत वर्षा लगभग 103% से 104% बारिश होने का अनुमान हैं।
- मौसम विभाग ने यह भी बताया कि सामान्य रिष्ठ वर्षा का ALP 87 cm होगा। देश के किसान भाइयों के लिए बहुत ही अच्छी ख़बर हैं। कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने बताया हैं।
इसे भी पढे:- 25 पैसे में प्याज बिकने के बाद, किसान भाइयों ने कुछ ऐसा किया
मौसम विभाग ने किस क्षेत्र में अधिक बारिश होने की संभावना बताई
- मौसम विभाग के द्वारा बताया गया कि में इस वर्ष जून महीने से सितंबर महीने तक होने वाली वर्षा में क्षेत्रीय रूप में अच्छी तरह से बारीश होने का अनुमान हैं।
- अगर पूरे देश की दिशाओं की बात किया जाए तो पूर्व मध्य, पूर्व, उत्तर – पूर्व और दक्षिण – पश्चिम प्रायद्वीपय क्षेत्र के कुछ भागो को छोड़कर सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान हैं।
- देश में अन्य जगहों पर ज़्यादा से ज़्यादा वर्षा होने की उम्मीद हैं। वहीं अगर देखा जाए तो गुजरात से लेकर उड़ीसा के ज़्यादातर किसान भाई कृषि के लिए बारीश पर निर्भर रहते हैं। वहां पर इस वर्ष लगभग 106% से 110% सामान्य वर्षा होने का अनुमान बताया जा रहा हैं।

- मौसम विभाग के द्वारा जारी किये गए इस फोटो में आप सभी देख सकते हैं। कि नीले रंग के अनुसार इस वर्ष जून महीने से सितंबर महीने के दौरान आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तरी और पश्चिमी, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश,पश्चिमी गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, क्षेत्र में सामान्य से ज़्यादा बारिश होने की संभावना बताई जा रही हैं।
- इस वर्ष उड़ीसा, छत्तीसगढ़ मे कम बारिश होने का अनुमान बताया जा रहा हैं।
इसे भी पढे:- प्याज और लहसुन के भाव बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
जून महीने में बारिश कैसी होगी जानें
- मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष जून महीने में पूरे देश में सामान्य ALP 92% से 108% होने की संभावना हैं।
- पिछले 50 वर्षो के आधार पर जून महीने में देश में 165.4 मिमी. वर्षा हुई थी।
- जून में उत्तर पश्चिमी और मध्य भाग मे कम वर्षा होने की संभावना बन रही हैं। उत्तर पूर्व और भारत के दक्षिणी क्षेत्र में भी कम वर्षा होने का अनुमान हैं।

- ऊपर दिए गए फोटो में नीले रंग से दिए गए क्षेत्र के अनुसार जून महीने में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान हैं।
- वहीं केरल, तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक, मध्यप्रदेश के दक्षिणी जिले पश्चिमी बंगाल, राजस्थान के दक्षिण मध्य भाग में और झारखंड के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान हैं।
तो किसान भाईयों आज हमनें बात की, इस वर्ष जून महीने और सितंबर महीने के बीच में कैसी होगी? बारिश की इस ख़बर पर विस्तार से चर्चा की गई। आप सभी किसान भाइयों को ये लेख अच्छा लगा हो। तो इस लेख को शेयर जरूर करें और कोई भी प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बाॅक्स में अवश्य पूछें। आपको ये लेख कैसा लगा। अपने विचार हमारे साथ ज़रूर साझा करें, धन्यवाद।
अन्य पढ़े-
मार्च महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां
अप्रैल मे उगाई जाने वाली सब्जिया